फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पांच दिन से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पांच दिन से ठप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागल क्षेत्र के भरतपुर, नगली मेहनाज, कुकावी और खटौली समेत करीब आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले पांच दिन से ठप पड़ी है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को विद्युत निगम द्वारा खींची जा रही लाइन के कार्य को ग्रामीणों ने हंगामा कर रुकवा दिया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी विभाग ने गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति को चालू नहीं किया है।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि शिकायत के बाद भी तल्हेड़ी बिजलीघर के अवर अभियंता लाइन को ठीक नहीं करा रहे हैं। रविवार को कई गांव के लोगों ने सरसीना के समीप पहुंचकर विद्युत निगम द्वारा बनाई जा रही विद्युत लाइन के कार्य को बीच में ही रुकवा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक निगम के अधिकारी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। गुस्साएं ग्रामीणों ने फोन पर तल्हेड़ी बिजलीघर के अवर अभियंता को भी खरी खोटी सुनाई। अधिशासी अभियंता के आदेश पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। एसडीओ अमित त्यागी ने बताया कि गांव की विद्युत व्यवस्था सोमवार तक चालू करा दी जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। इस मौके पर सुशील चौधरी, संजय त्यागी, हरवीर चौधरी, तहसीन प्रधान, नरेश चौधरी, कृष्ण दत्त त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें