फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले 64 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले 64 शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री राधाकृष्ण सेवाश्रम ट्रस्ट धर्मशाला में इदारा खिदमते खल्क द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले क्षेत्र के 64 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना हसनुल हाशमी ने कहा कि अध्यापक धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर स्कूलों में अपनी सेवा दे रहे हैं। यदि देश को सोने की चिड़िया बनाना है तो सब कुछ भुलाकर शिक्षकों की तरह सभी वर्गों को देश के निर्माण में एकजुट होना पड़ेगा। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का हरसंभव प्रयास करें। क्योंकि सर्वसमाज शिक्षा के क्षेत्र में उनकी तरफ आशाओं के साथ देख रहा है। इंफिनिटी इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अरविंद सिंघल ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीवी व मोबाइल से दूर रखना होगा। कार्यक्रम में दीपक त्यागी, अरुण त्यागी, संतोष अग्रवाल, कुंवरपाल आदि ने भी विचार रखे। संचालन सैय्यद वजाहत शाह ने किया। इस मौके पर डा. नवीन, मायावती, मो. असद, फरीदी जमाल, शाह फैसल, राजीव जैन, मंजुल, नदीम, मुख्तार हुसैन, मो. असजद, जेबा, शादाब खान, शाइस्ता प्रवीन, सबीहा अफजाल, शेहला प्रवीन, मीनू होरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें