फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए कबड्डी की मंडलीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य प्रतियोगिता के लिए कबड्डी की मंडलीय टीम गठित
विज्ञापन

सहारनपुर। बालिकाओं की मंडलीय कबड्डी टीम का गठन किया गया है। यह टीम सात से नौ सितंबर तक सीतापुर में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव की देखरेख में संपन्न ट्रायल में तीनों जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच गुड्डन, मानसी, तनु, रूपा, अनन्या त्यागी, अवंतिका, साक्षी, खुशी, शिवानी, खुशी सहरावत पुत्री रमेश, खुशी सहरावत, निकिता, नुसरत चयन कराने में सफल रहीं। खुशी पुत्री राजकुमार, अवंतिका पुत्री पंकज को सुरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। इस मौके पर अब्दुल अहद, प्रवीण कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ईश्वरपाल सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार, चरण सिंह, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था पाहवा को सम्मानित किया
सहारनपुर। पंजाबी महा संगठन की ओर से बॉक्सर आस्था पाहवा को सम्मानित किया गया। आस्था ने हाल ही में हंगरी में आयोजित यूथ खेल प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया। अंबाला रोड स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पंजाबी महा संगठन ने आस्था और उनके कोच प्रवीण चौधरी का अभिनंदन किया। इस मौके पर योगेश दुआ, प्रेमपाल कटारिया, राजकुमार नरूला, दर्शनलाल टक्कर, मदन लांबा, मुकेश मनचंदा, राकेश नरूला, नीरज, मुरली खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें