क्षय रोगियों की खोज के लिए चलेगा अभियान: सीएमओ
सहारनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस सौढ़ी ने कहा कि क्षय रोगियों की खोज के लिए चार सितंबर से अभियान चलेगा। इसके लिए 150 टीमों का गठन किया गया।
टीबी सेनेटोरियम में हुई पत्रकार वार्ता में सीएमओ ने बताया कि चार से 14 सितंबर तक अभियान चलेगा। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य शामिल रहेंगे, जो घर-घर जाकर टीबी रोगियों की खोज करेंगे। टीबी रोग के लक्षण मिलने पर मरीज के बलगम की जांच कराई जाएगी। मरीज का मुफ्त ईलाज किया जाएगा।
शहर में खाताखेड़ी, हिम्मतनगर, मंदिर वाली गली, खान आलमपुरा, सड़क दूधली, चिलकाना के सुल्तानपुर, पटनी, पटना, नकुड़ की मलिन बस्तियों, रणदेई, अध्याना, रामगढ़, रोशनपुर, गागलहेड़ी के हरौड़ा, कैलाशपुर, सरसावा के चालाकपुर, हैदपुर, इब्राहिमी, सुनहैटी खड़खड़ी, ढोलाचौरा, कपासा, कोटा, कपासी, बेहट की मलिन बस्तियों, कुसड़, हासमपुर, बिजोपुरा, कलसिया क्षेत्र में अभियान चलेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश जैन, डा. विक्रम सिंह पुंडीर, डा. ओपी गुुप्ता, डा. धर्मवीर, डा. एनसी कातयान, डा. विनोद कुमार, डा. अखिल टंडन, डा. केपी श्रीवास्तव, डा. आशीष कुमार, मुकेश कुमार मौजूद रहे।