बड़गांव (सहारनपुर)। क्षेत्र में एक किशोरी और युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
रविवार को क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती को खेत में खींचकर गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया था तो क्षेत्र के ही दूसरे गांव में तीन युवकों ने एक किशोरी को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िताओं का मेडिकल कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मंगलवार को औचक निरीक्षण पर थाने आये एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया की दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।