फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार: राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार : राजपाल
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ सपा नेता राजपाल सिंह ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुगर मिलों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया तो किसान भी बिजली सहित अन्य देय को जमा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को गन्ना भवन के निकट स्थित आवास पर आयोजित बैठक में राजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, झूठा आश्वासन देकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने के चलते किसान आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चीनी मिलों ने बकाया गन्ना मूल्य का पेमेंट नहीं किया तो किसान भी बिजली के बिलों का भुगतान नहीं करेगा। वरिष्ठ सपा नेता नीरपाल सिंह और ओमप्रकाश प्रधान ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी साबित हो रही है। तमाम वादों के बाद भी किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसानों में रोष व्याप्त रोष है। हासिम, बाबूराम गुर्जर, पंजाब सिंह, अशोक , संजय राठी, नाथीराम प्रधान, नवाब यादव, भुल्लन प्रधान, अंकित गुर्जर, इरशाद सलमानी, अफजाल चौधरी, विजेन्द्र धीमान, जनक प्रसाद, सुदेश गुर्जर, बिट्टू नंबरदार, नवाब गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें