फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे लाइन पार कर रहे दो युवक अचानक शताब्दी के तेजी से आ जाने के चलते बाइक को छोड़कर भाग गए। शताब्दी बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। बाद में ट्रेन को रोक कर इंजन में फंसी बाइक को निकाला गया।
विज्ञापन

बुधवार रात नौ बजे 12018 देहरादून-दिल्ली शताब्दी के आने का संकेत होने पर स्टेशन के नजदीक स्थित फाटक को बंद करा दिया गया। लेकिन कुछ लोग फाटक से आगे आकर रेलवे लाइन को बाइक आदि लेकर क्रास करने लगे। बताया जा रहा है कि दो युवक भी बाइक को लेकर लाइन को पार करने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय तेज गति शताब्दी पहुंच गई। सामने शताब्दी को आता देख दोनों युवकों के होश उड़ गए और बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर अपनी जान बचाकर भाग गए। शताब्दी तेजी से आई और बाइक को घसीटते हुए ले गई। बाइक इंजन में फंस गई। चालक ने किसी प्रकार ट्रेन को रोका। स्टेशन से पहुंचे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इंजन में फंसी बाइक को मुश्किल ने निकाला। इस दौरान लगभग 20 मिनट शताब्दी देवबंद स्टेशन पर ही खड़ी रही। बाइक के इंजन से निकालने के बाद शताब्दी को मुजफ्फरनगर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें