फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने कांवड़ यात्रा के लिए की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के लिए दो दर्जन अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। साथ ही रूट बंद होने के चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रूट प्लानिंग की गई है। गांवों के रूट से होकर यात्रियों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 28 जुलाई से शुरू हो रही है, जबकि दो अगस्त से यातायात परिवर्तित कर दिया जाएगा। कांवड़ मार्गों पर वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। जिसको लेकर रोडवेज ने दूसरे रूटों से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। मेरठ, देहरादून, दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग से बसों को चलाने का प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा कांवड़ियों को हरिद्वार एवं अन्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 25 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसें तैयार रखी जाएंगे। कांवड़ियों की भीड़ होते ही उन्हें गंतव्य तक पहुंचा दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के लिए बसें अलग तैयार की गईं हैं। नियमित बसें तो चलती ही रहेंगी, कांवड़ियों के लिए हर समय बसें तैयार रहेंगी। जहां भी कांवड़ियों की भीड़ हुई तुरंत बस पहुंचेगी और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें