छपरौली (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र में रेत के अवैध खनन को तत्काल रोकने की मांग की । राजपाल सिंह के आवास पर बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले एसडीएम बड़ौत को ज्ञापन दिया, इसमें बताया कि छपरौली के यमुना खादर में नियमों के विरुद्ध रेत खनन चल रहा है। शासन द्वारा निर्धारित रॉयल्टी पूरी जमा नहीं की गई है। यमुना में पत्थर डालकर उसकी धारा को मोड़ दिया । चार पोर्क लेन मशीन रेत खनन में लगाई, जबकि यह खनन नियम के विरुद्ध है। रात के समय धड़ल्ले से रेत खनन किया जा रहा है, जो शासन के आदेश की धज्जी उड़ा रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया, लेकिन मामले में कोई जांच नहीं की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन रेत माफियां से मिलीभगत करके आदेश की अवहेलना कर रहा है। चेतावनी दी अगर अवैध खनन को तत्काल बंद नहीं करा गया तो भाकियू आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। इसमें राजपाल सिंह, प्रेमपाल, देवेंद्र, राजवीर, चंद्रपाल, सुभाष आदि रहे