सहारनपुर। सचिन वालिया के तीजे में हुए भाषण की पुलिस-प्रशासन ने पूरी वीडियोग्राफी कराई है। भीम आर्मी की गतिविधियों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर है। रामनगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
शनिवार को रामनगर छावनी में तब्दील रहा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात रही। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह खुद रामनगर में मौजूद रहे। सचिन वालिया के तीजे के दौरान हुए भाषण की पुलिस-प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई। खुफिया विभाग के अधिकारी भीड़ के बीच शामिल रहे। दूसरी तरफ सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा मोर्चा संभाले हुए थे और भीम आर्मी की गतिविधियों नजर रख रहे थे। मल्हीपुर रोड स्थित राजपूत भवन के सामने पुलिस फोर्स के साथ फायर बिग्रेड़ की गाड़ियां खड़ी की गई थी।
--------------------------------
नहीं चाहते थे हो भाषण
सहारनपुर। भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारी चाहते थे कि तीजे में भाषण ना हो। इसके बावजूद भी कुछ पदाधिकारियों ने भाषण दिया। भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह चाहते थे कि तीजे में आए लोग श्रद्धांजलि देकर बीना कुछ बोले ही चले जाएं। मगर ऐसा हुआ नहीं। कई पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।
---------------------------
पुलिस सुरक्षा में हुई अस्थियां विसर्जित
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया शनिवार सुबह भाई सचिन की अस्थियां विसर्जित हरिद्वार गए थे। उनके साथ पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस की जीप एस्कार्ट कर उन्हें गागलहेड़ी से हरिद्वार तक लेकर गई। पुलिस वापस रामनगर में पहुंचने तक उनके साथ रही।