बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बड़गांव में क्षत्रिय समाज के संगठनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हलवे का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कस्बे में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने सुबह ही प्रतिमा को दूध से नहलाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सुबह ही क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा, उपाध्यक्ष नाथी सिंह ने साथियों सहित रामपुर तिराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा हलवे के प्रसाद वितरण किया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा ने भी साथियों का माल्यार्पण किया। उधर एमपीएम इंटर तथा डिग्री कॉलेज शिमलाना में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर कॉलेज अध्यक्ष सुरेशपाल राणा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह, सचिव ऋषिपाल सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व एमपीएम इंटर कॉलेज शिमलाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर विनोद कुमार सहित ग्रामीणों व युवकों ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के दौरान कस्बे में आरएएफ, आरआरएफ के जवान तैनात रहे। एडीएमई एसके दुबे, एसपी देहात विधा सागर मिश्र, सीओ देवबंद सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भाईचारे की भावना को बढ़ाते हुए दलित पक्ष से डॉक्टर श्याम सिंह व सुरज ने भी महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्घासुमन अपिर्त करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बारे में बताया।