फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती
विज्ञापन


सहारनपुर। राजनीतिक दलों ने भी शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाकर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार है।
अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने बाबा साहेब के कार्यों पर विस्तार से विचार रखे। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सरफराज खान, चौधरी राजपाल सिंह, ओमी पंवार, पुष्पेंद्र चौधरी, सहदेव गुर्जर, आकाश खटीक आदि ने भी विचार रखे। प्रवीण बांदूखेडी, राव वजाहत, अनुज मदनूकी, हनीफ तेली, मौहम्मद आजम शाह, मरगूब अली गुर्जर, चौधरी अब्दुल गफूर, उस्मान मुखिया, वीरेंद्र तोमर, राव लाखन, परविन्दर प्रमुख, अमित गुर्जर, अच्छन यादव, देवेंद्र चौहान, हसीन कुरैशी, उदयवीर कश्यप, मांगेराम कश्यप, पंकज, विश्वजीत गुर्जर, चंद्रपाल, अर्जुन पंडित, भगत सिंह, उमर अली, नदीम अंसारी, जमाल साबरी, सतवीर गुर्जर, चरण सिंह, मुर्सलीन, इमरान, सुधांशु, महावीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शशी वालिया, विधायक नरेश सैनी एवं मसूद अख्तर, लियाकत अली, अरविन्द पालीवाल, शकुंतला सिंह, पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, राकेश कुमार मोंगा, गणेशदत्त शर्मा, अशोक सैनी, इमरान कुरैशी आदि ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष पर विस्तार से विचार रखे। प्रवीण चौधरी, अरविंद पालीवाल, चौधरी मेहरबान आलम, इमरान कुरैशी, अशोक सैनी, संजीव कौशल, शीला चक्रवर्ती, जादोराम गुप्ता, अर्चित जैन, तंजीम सिद्दीकी, गुलफाम अंसारी, संजय वालिया, रिजवान अहमद जोगी, डॉ. दिलशाद, अशोक शर्मा, काशिफ सिद्दीकी, तौसीफ बख्शी, सलमान तोमर, अमन कुमार , राजेश पाल, शिवकुमार सैनी, काजी फरहान, नदीमउल इस्लाम, नसीब खान, प्रवेश धीमान, गौरव वर्मा, सौरभ धीमान, मुरसलीन, राकेश वर्मा, संजय पंवार, ललित कुमार, अजय बिरला आदि रहे।
देहरादून रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय लोकदल ने डा. आंबेडकर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के समता मूलक सिद्धांतों के बल पर देश आज नए मुकाम पर पहुंचा है। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, चौधरी अय्यूब हसन, भूपेश्वर त्यागी, हरपाल वाल्मीकि, हाजी सलीम कुरैशी आदि ने भी विचार रखे। गजेंद्र सिंह, महावीर सैनी, विक्रम सिंह, हाजी नदीम कुरैशी, नीरज पूनिया, पंकज चौधरी, राव जान मौहम्मद, गुरदीप सिंह, राव इरफान, अशोक मुखिया, आदित्य चौधरी, अशोक राणा, अरुण चौहान, हाजी इमरान आदि रहे। उधर गांव हलालपुर स्थित पंचायतघर पर भी रालोद की ओर से बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रालोद के मंडल उपाध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल वर्मा, भूपेश्वर त्यागी, अर्जुन सिंह आदि ने विचार रखे। कृष्णलाल पुंडीर, सुरेंद्र, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. मोहर सिंह, नरेंद्र कुमार, सन्नी, विनोद , बाल्लूराम आदि रहे।
भाजपा महानगर की ओर से जाटव नगर में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। सांसद राघव लखनपाल, मेयर संजीव वालिया आदि ने विचार रखे। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, केएल अरोड़ा, नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, प्रेमपाल कटारिया, योग चुघ, भगत सिंह, विक्रम शर्मा, अमित गर्ग, अनिल मित्तल, प्रदीप पंवार, रेखा रोहिला, कुसुम अग्रवाल, वीना बजाज, रविन्द्र शर्मा, अनेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, बबीता सैनी, किरण चोपडा, प्रवीण छाबड़ा आदि रहे।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली। विधायक देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, राहुल लखनपाल शर्मा आदि ने विचार रखे। सौरभ बजरंगी, दिवांश पंडित, सूरज शुक्ला, चेतन गुर्जर, रघुराज बोबी, पुनीत कर्णवाल, शैंकी, सन्नीराज, विपुल पंवार, कुलदीप, सुशील, लखन खोसला, कुलदीप सैनी, विपिन चौधरी, अरूण गुप्ता, सन्नी दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें