फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खाली कराने पहुंची निगम की टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की टीम बेरीबाग में चमन पैलेस के सामने सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन खाली कराने पहुंची थी, जिसका बागड़ी समाज के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते नगर निगम की टीम को लौटना पड़ा। इसके बाद नगरायुक्त अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बागड़ी समाज के लोगों को बमुश्किल मनाया।
विज्ञापन

चमन पैलेस के सामने बागड़ी समाज के लोग वर्षों से डेरा डाले हुए हैं। चूंकि बागड़ी समाज के लोगों के पास शौचालय नहीं है। ऐसे में वह खुले में ही शौच करते हैं। स्मार्ट सिटी में चयन के बाद नगर निगम शहर को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए कदम उठा रहा है। चमन पैलेस के सामने भी सार्वजनिक शौचालय बनाया जाना है। नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर शौचालय के लिए जमीन खाली कराने पहुंची थी, मगर बागड़ी समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम को लौटना पड़ा। इसके बाद नगरायुक्त गौरव वर्मा नगर निगम के कई अधिकारियों को साथ लेकर बागड़ी समाज के लोगों से मिलने उनकी बस्ती में पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों को शौचालय के लिए मना लिया। अधिकारियों ने बागड़ी समाज के लोगों को बताया कि शौचालय आप ही के लिए बनाया जा रहा है, जिसकी चाबी भी आप ही के पास रहेगी। इस मौके पर बागड़ी समाज के रमेश कुमार, महीपाल, भागमल, अशोक, महावीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें