फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर्स ने दिया कमिश्नर को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर में कारोबार कर रहे ट्रांसपोर्टर्स को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कराया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि परिवहन कारोबारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कराने से पहले विकास प्राधिकरण ने तमाम व्यवस्थाएं चॉक चौबंद कराने का वादा किया था। जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। टीपी नगर की सड़कें टूटी पड़ी हैं। सड़कों को चूने और मिट्टी से भर दिया गया है। जिससे वहां प्रदूषण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालय बंद रहने से डाइवरों, लेबर आदि को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कमिश्नर से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ब्रित चावला, पीपी सिंह, विक्रांत सैनी, ललित पोपली, राजीव कालिया, संजय कक्कड़, मुकेश दत्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें