फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गन्ना मिल में सप्लाई किया तो होगी एफआईआरक डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किसानों से गन्ना खरीदकर मिलों को अवैध रूप से सप्लाई करने वालों पर गन्ना विभाग ने नजरें टेढ़ी कर ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से गन्ने की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि जनपद में गन्ने की अच्छी पैदावार के चलते गन्ना उत्पादन बढ़ा है। इस कारण कुछ माफिया प्रवृति के लोग किसानों से गन्ना खरीदकर समिति पर्चियों पर मिलों में डाल रहे हैं। गन्ना आयुक्त एवं प्रमुख सचिव संजय आर भुसरेड्डी के निर्देशानुसार गन्ने की अवैध खरीद फरोख्त में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना विभाग ऐसे किसानों को चिह्नित कर रहा है जिनके पास अब आपूर्ति हेतु गन्ना उपलब्ध नहीं है और समिति की आपूर्ति पर्चियां बची है। बची हुई समिति पर्चियों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जा रहा है। विभाग ने अभी तक 50 से अधिक सट्टे बन्द कर दिए गए हैं, जिनके पास गन्ना समाप्त होने अथवा खरीद कर गन्ना डालने की सूचना मिली है। जिन गांव में सट्टे बंद हुए हैं उनमें खालिदपुर, बुड्ढाखेड़ा, संगमोर चक्रधरपुर और मुग़लमाजरा, हरपाली एवं इस्लामनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें