फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी की संपति के लिए नहीं मिले खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध खनन मामले में जारी आरसी के विरुद्ध कुर्क की गई एमएलसी महमूद अली और मुकेश जैन की संपत्तिओं की नीलामी शुक्रवार को पर्याप्त बोलीदाताओं के अभाव में नहीं हो सकी। इसके लिए एसडीएम सदर संगीता ने दूसरी तारीख तय की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर ने संगीता ने बताया कि शुक्रवार को महमूद अली और मुकेश जैन की संपत्तियों की नीलामी होनी थी। लेकिन पर्याप्त संख्या में बोली दाता नहीं आने के चलते दोनों ही नीलामी को स्थगित कर दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। नीलामी में महमूद अली की ग्राम गागलहेड़ी और दराकोटला बैरून और मुकेश जैन की ग्राम दरा कोटला बैरून स्थित कुर्क संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा अवैध खनन मामले में ही कुर्क अमित जैन के महावीर कालोनी स्थित दो प्लाटों की नीलामी के लिए 17 फरवरी और पार्श्वनाथ सिटी स्थित प्लाट की 23 फरवरी की तारीख लगा रखी है। एसडीएम सदर ने बताया कि उम्मीद है कि अगली तारीख पर पर्याप्त संख्या में बोलीदाता आएंगे। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले बोलीदाता के पक्ष में ही नीलामी छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें