फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने श्रमदान कर रास्ते पर डाली मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एएचपी इंटर कालेज के रासेयो इकाई के पास के गांव भैंसराऊ में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों ने संपर्क मार्ग पर मिट्टी डाल कर उसे व्यवस्थित किया। इस दौरान गलियों तथा नालियों की सफाई भी स्वयं सेवकों ने की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भैंसराऊ में चल रहे शिविर के दौरान कार्यक्रम अधिकारी देवीदत्त शुक्ला ने कहा कि एनएसएस ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर छात्र-छात्राएं अपने समग्र व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। इस तरह के शिविरों में भागेदारी से उनमें सामूहिक सहभागिता की भावना प्रबल होती है। जगमोहन ने बताया कि साफ सफाई से हम निरोगी रहते हैं। इस दौरान अल्पना पुंडीर के निर्देशन में छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। महिमा, आशु, सिमरन, नेहा, भानू, अरुण कुमार, अनुप्रिया, प्रीति, काजल, रुची, आरजू, शुभम, महिमा, राजेश, संगम आदि ने भागेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें