फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक ओर जहां चौतरफा बजट की आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी ओर सराफा कारोबारी की पत्नी और परिवार ने बजट को देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने वाला और आमजन के हित का बताया।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल की पत्नी नीलम सिंघल का कहना है कि बजट में आम और खास सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। हेल्थ बीमा जो 30 हजार रुपये का होता था सरकार ने उसे बढ़ाकर पांच लाख यानी एकदम 17 गुणा कर दिया है, जिससे देश की 40 फीसदी आबादी यानी 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। नए मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही गई है, जिनका फायदा हर वर्ग को मिलेगा। गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि हम अक्सर महंगाई का रोना राते हैं, मगर अर्थ शास्त्र भी कहता है कि मंदी किसी भी राष्ट्र के लिए फायदेमंद नहीं है। हमें महंगाई की वजहों को जाने बिना किसी भी सरकार की आलोचना नहीं करनी चाहिए। सरकार ने बजट में जो चीजें रखी हैं। उसके परिणाम दूरगामी होंगे, जिससे देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें