फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी को होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को सर्किट हाउस में होगी। इस बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसके साथ ही उप सभापति चुना जाएगा। नगरायुक्त की ओर से सभी पार्षदों को पत्र जारी कर बैठक में शामिल होने को कहा गया है। बैठक को लेकर नगर निगम तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

निगम के गठन के आठ साल बाद पहली बार बनी शहर की सरकार में संजीव वालिया महापौर और 70 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को सर्किट हाउस में बुलाई गई है। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 11 सदस्य होंगे और एक उप सभापति। ऐसे में पहली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि शहर में होने वाला कोई भी कार्य उप सभापति के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक में पास हुआ करेंगे। बाद में एजेंडा अनुमोदन के लिए बोर्ड की बैठक में पेश किया जाया करेगा। बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों से चर्चा के बाद पास किया जाया करेगा। महापौर संजीव वालिया ने सभी पार्षदों को बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। उधर, नगरायुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि महापौर के निर्देश पर उनकी ओर से सभी पार्षदों को सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें