फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया उम्मुल कुर्रा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मदरसा जामिया उम्मुल कुर्रा में तिमाही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रोग्रेसिव एजुकेशन डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने इससे संबंधित मॉडल भी बनाए। प्रधानाचार्य इमर उस्मानी ने बताया कि संस्था में समय समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ताकि बच्चों में छिपी प्रतिभा को संवारा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। मास्टर रफी ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा के बगैर इंसान अधूरा रहता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को शिक्षा की तरफ लेकर जाएं। ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन अंजार अली, नगमा कुरैशी, नजमा सिद्दीकी, शमा कुरैशी, फरहीन अंसारी, तरन्नुम जहां, नदीम इरफान, फैसल उस्मानी, कारी मुनव्वर इकबाल, चांदमियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें