फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष अभियान में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चतुर्थ चरण के अभियान के लिए स्वास्थ्यकर्मी पूरी तैयारी में जुट जाएं। इस अभियान में लक्ष्य के अनुरूप कोई भी 0 से 2 वर्ष का बच्चा टीकाकरण के बिना ना रहने पाए।। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के चतुर्थ चरण की तैयारी बैठक की समीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को डीएम पीके पांडेय ने कहा कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का चतुर्थ चरण सात जनवरी 2018 से आरम्भ कराया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूसरे विभागों से समन्वय स्थापित कर इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जा रहा अभियान सघन इंद्रधनुष में लक्ष्य से बढ़कर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का सुपरविजन करें तथा जहां भी कोई कमी हो उसे समय रहते दुरूस्त कर लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद में 95.7 फीसदी टीकाकरण कराया गया है। उन्होने कहा कि कुछ परिवार टीकाकरण नही करा रहे है। जिसमें देवबंद में 11, मुजफ्फराबाद में 13, नकुड में 14, नानौता में 25, साढ़ौली कदीम में 13 और सहारनपुर सिटी में 12 परिवार टीकाकरण नही करवाते जिससे लक्ष्य में प्रभावित होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे परिवारों के टीकाकरण से होने वाले लाभ की जानकारी देने के साथ ही उस क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से मिल कर उन्हें समझाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार टीकाकरण से छूटने नही चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आशाओं और एएनएम को मोटीवेट करें और सभी सुपरवाइजर अपना व्यक्तिगत कार्य समझकर कार्य करें। उन्होने कहा कि अभियान की सफलता में किसी भी प्रकार का बहानेबाजी नहीं चल पाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढ़ी, डा सत्ते सिंह, व डीआरपीओ सतीश कुमार सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें