फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक ने जीते स्वर्ण और रजत पदक
विज्ञापन


सहारनपुर। हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम को जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद के छात्र कार्तिक कुमार ने दो पदक दिलाकर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर पहुंचने पर कार्तिक का स्कूल के स्टॉफ ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य आशुतोष तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम को कुल पांच पदक प्राप्त हुए। इनमें कार्तिक ने एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है। कार्तिक कुमार ने पांच हजार मीटर दौड़ में केरल के एथलीट को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। अध्यक्ष राजवीर फौजी ने कार्तिक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, यशपाल पुंडीर, राजकुमार, रमेश चंद, अरविंद कुमार, रतन सिंह, गुलाब सिंह राणा, प्रवीण चौधरी, ईश्वर पाल मुखिया, धमेंद्र प्रताप, दिनेश कुमार, बीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें