फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशालाओं का आयोजन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान पाठशालाओं का आयोजन आज से
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों को उत्तम खेती के टिप्स देने के लिए किसान पाठशालाओं का प्रथम चरण आज से शुरू हो जाएगा। यह चरण 9 दिसंबर तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 11 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें किसानों को विभागीय योजनाओं से लेकर खेती संबंधी नवीनतम तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि किसान पाठशाला में कृषकों को पहले दिन फसल चक्र, जिले की रबी फसल की प्रमुख फसलें, मुख्य प्रजातियां, बीजों पर अनुदान, कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, स्वॉयल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, टिकाऊ खेती जैविक खेती के बारे में जानकारी दी जाएगी। पाठशाला में दूसरे दिन कृषि निवेश, बीज उर्वरक, कीटनाशक का महत्व, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, ड्रिप स्प्रिंकलर के बारे में बताया जाएगा। तीसरे दिन फसली बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान, सर्वहित बीमा योजना आदि की जानकारी दी जाएगी। चौथे दिन औद्योनिक फसलों का महत्व, उद्यान विभाग से प्रदत्त शासकीय सुविधाएं, कृषि वानिकी, उत्पादों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, और ई-बाजार की जानकारी किसानों को दी जाएगी। किसान पाठशाला में पांचवें दिन कृषि रक्षा का महत्व, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन, कृषि लागत घटाने के उपाय, शासकीय अनुदानों की डीबीटी प्रक्रिया एवं डायरेक्ट बेनिकफट ट्रांसफर के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें