फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जानबूझकर बसपा प्रत्याशी को हरवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पर जानबूझकर बसपा प्रत्याशी को हरवाने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के चुनाव में बसपा की हार को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव की समीक्षा की गई। जिसमें प्रदेश सरकार पर जानबूझकर बसपा प्रत्याशी को हरवाए जाने का आरोप लगाया गया। बैठक में 6 दिसंबर को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बसपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में नगर निगम के चुनावों में बसपा की हार की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हाजी फजलुर्रहमान ने पूरी ईमानदारी और मेहनत से चुनाव लड़ा। उन्हें सर्व समाज का वोट मिला। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन्हें जबरन हरवाने का कार्य किया है। जिसकी सभी लोग घोर निंदा करते हैं। जिले में बसपा का जनाधार बढ़ा है। बसपा दूसरे स्थान पर रही। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा की जीत होगी। बैठक में नगर निगम के चुनावों में चुने गए बसपा के पार्षदों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के प्रत्याशी रहे हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव लड़ाया। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को परिनिर्वाण दिवस को सफल बनाया जाएगा। पंचवटी गार्ड पर सुबह 10 बजे जिले की सातों विधानसभाओं से लोग पहुंचेंगे। प्रत्येक विधानसभा से 300 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कुलदीप बालियान, नरेश गौतम, चौधरी महिपाल सिंह माजरा, लोदी कुमार, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, राव बाबर, विजयपाल सिंह, एस आलम, प्रताप सिंह, इनामुलहक, मो. अरशी, अनिल पप्पू, लोदी कुमार, चौधरी शकील, मो. सलीम, रणधीर बेनीवाल, अरशद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें