फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानौता मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर पंचायत नानौता का मतदान छिटपुट घटनाओं के बावजूद शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखने लायक था। नगर में कुल मतदान 72.52 प्रतिशत रहा। मतदान केंद्र एकबारगी दोपहर दो बजे के बाद सूने हो गये थे। इसके बाद दोपहर 4 बजे के बाद मतदान में तेजी देखी गई।
विज्ञापन

नानौता नगर पंचायत के चेयरमैन व सभासद पद के लिए मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर अपनी हिस्सेदारी की। सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक करीब 15 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके थे। तो वहीं वोटिंग प्रतिशत 12 बजे 32 प्रतिशत दो बजे 48 प्रतिशत, 4 बजे तक 65 प्रकितशत ,5 बजे तक पूरे 72.52 प्रतिशत को पार कर गया। दोपहर बाद अधिकांश बूथों पर वीरानी छाई नजर आयी। मतदान के दौरान बाहर से आयी पैरामिलिट्री फोर्स के चलते चलते जहां असामाजिक तत्वों की बूथ के आसपास फटकने की हिम्मत तक नहीं हो पायी। नगर में सैकड़ों लोग ऐसे भी मिले जिनके पास पहचान पत्र या आईडी प्रूफ नहीं पाए गए लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम था।
युवाओं में खुशी का उत्साह रहा
पहली बार चुनाव में वोट डालने गये आलोक पुंडीर, लक्ष्मी देवी, लवी जैन, अभिजीत राणा, वरुण शर्मा, हेमंत, आदि ने वोट देने के बाद बताया कि अभी तक हमें यह नहीं पता था कि वोट किस तरह से दी जाती है। पहली बार उन्होंने हाथों की अंगुली पर स्याही व हाथों से बैलेट पर मोहर लगाकर प्रत्याशी को वोट दिए। यह अनुभव हमेशा उनके जीवन में यादगार पल के रूप में रहेगा।
विज्ञापन

.......अरे हमारे वोट तो किसे ने डाल दिए
नगर में कई मतदान स्थलो पर देखने को मिला कि उनके वोट डाल पहले ही कोई डाल गया। इस बात को लेकर मतदाता और पीठासीन अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई तो वहीं एजेंटों के बीच भी तकरार देखने को मिलता रहा। किसान सेवक इंटर कालिज स्थित बूथ संख्या-9 पर कई बार इस तरह का मामला देखने को मिला। कई युवक व युवती तो फर्जी वोट डालते मिलने से एक बार पुलिस को भी डंडा उठाना पड़ गया। मतदान के दौरान फर्जी मतदान का प्रयास करने वाले 5 युवतियों तथा 10 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिन्हे पुलिस ने मतदान संपन्न होने के बाद छोड़ दिया।
मतदान में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अव्वल रही -
नगर पंचायत नानौता के चुनाव में किसान सेवक इंटर कालिज व इस्लामिया हाईस्कूल में बनाये गये बूथो में सबसे अधिक महिलाओं का प्रतिशत 72.10 रहा तो वहीं पुरुष 71.37 प्रतिशत पर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें