फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन की दुकानों पर छापेमारी, हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकानों पर छापेमारी, अफरातफरी
विज्ञापन

गंगोह। डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग की दो सदस्यीय टीम ने नगर और देहात में राशन की दुकानों पर छापेमारी की। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

केरोसिन और खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम पीके पांडेय ने डीएसओ सतीश चंद्र मिश्रा को जांच के निर्देश दिए थे। डीएसओं ने रामपुर मनिहारन के पूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह और पूर्ति लिपिक राजीव शर्मा की टीम गठित कर उन्हें छापेमारी और जांच के निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में जांच टीम ने नगर और देहात की करीब 25 राशन की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी से विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। टीम ने विक्रेताओं के स्टाक एवं अभिलेखों की जांच की। जांच अधिकारी आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपेंगे। उनके माध्यम से डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें