फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को झेलना पड़ा भाजपाईयों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को झेलना पड़ा भाजपाइयों का विरोध
विज्ञापन

नकुड़। दीवारों पर लगाए गए प्रत्याशियों के पोस्टर व स्टीकर उतारवाने निकले एसडीएम को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पर पक्षपात एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे एसडीएम अमित आसेरी व सीओ यतेंद्र सिंह नागर कस्बे में दीवारों पर लगे चेयरमैन एवं सभासद प्रत्याशियों के पोस्टर एवं स्टीकर उतरवा रहे थे। जैसे ही वह मेन बाजार स्थित भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता के कार्यालय के पास पहुंचकर दीवारों पर लगे भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर उतरवाने लगे तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम ने भाजपाइयों को आचार संहिता का हवाला दिया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह पोस्टर भाजपा समर्थकों की दीवारों पर लगे थे, इसलिए इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। इसके बावजूद एसडीएम ने पोस्टर व स्टीकर उतरवा दिए और उनके साथ अभद्रता की। भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी डीएम व पार्टी के पदाधिकारियों को दी गई है। उधर, एसडीएम अमित आसरी ने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन किसी भी सूरत में नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें