फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रीमद्भागवत सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती युवा संगठन ट्रस्ट द्वारा कलश यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन

पंत विहार स्थित श्री शिव मंदिर से बाबा नकुड़ वाले आश्रम तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज, उसके पीछे श्री भागवत जी की पालकी, जिस पर कथा व्यास एवं देवी सुदीक्षा सरस्वती और अशोक झांब विराजमान थे। इनके साथ 51 महिलाएं कलश धारण करते हुए चल रही थी। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में पुष्प वर्षा कर लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया और मिठाई बांटी। इसकेे पश्चात कथा का शुभारंभ भागवत वक्ता पंडित धर्मेेंद्र शास्त्री वृंदावन वालों ने किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक मक्कड़, सुधीर मिगलानी, सौरभ मदान, राजीव कालिया, संजीव जसूजा, कृष्ण लाल मक्कड़, प्रवीण कपूर, चरणजीत सेतिया, राजेश खुराना, संजय कालड़ा, प्रवीण वाधवा, राजेश खुराना, संजय कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें