सरसावा (सहारनपुर)। ईद उल अजहा, गोघा म्हाड़ी मेला, अनंत चतुर्दशी, गणेश मूर्ति विसर्जन आदि त्योहारों को लेकर थाने पर नगर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसमें पुलिस प्रशासन ने नगर की जनता से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
रविवार को थाना प्रागंण में नगर शांति समिति की बैठक सीओ नकुड़ आरपी पाठक और एसडीएम डीपी सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई। इसमें एसडीएम ने कहा कि त्योहारों को मनाने का मकसद समाज को संस्कृति से रूबरू करना होता है। सीओ आरपी पाठक ने कहा कि त्योहार हमें भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देते हैं। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए एक दूसरे का भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहारों को मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष सुधीर उज्जवल ने मौके पर मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया की वे ईद उल अजहा के मौके सफाई का विशेष प्रबंध करें। इस मौके पर नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।