फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को हर सूरत में शिक्षा ग्रहण कराएं अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को हर सूरत में शिक्षा ग्रहण कराएं अभिभावक
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। डा. भीमराव अंबेडकर शिक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि यदि महिला शिक्षित होगी तो उसके परिवार का प्रत्येक बच्चा शिक्षित होगा।
कस्बे के मोहल्ला गंगाराम में स्थित वैदिक हिंदी पाठशाला में आयोजित गोष्ठी में नि:शुल्क बालिका विद्यालय की स्थापना के बारे में विचार किया गया। ताकि इसमें गरीब छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सके। वक्ताओं ने कहा कि आज भी प्रत्येक समाज में महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता है। अभिभावकों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला तीन परिवार को शिक्षित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि समिति प्रयास कर रही है कि महिलाओं के लिए नि:शुल्क बालिका विद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे गरीब परिवार की महिलाएं शिक्षा हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता गुरुप्रीत सिंह व संचालन विकास पंवार ने किया। गोष्ठी में सुनील आर्य, नसीम आजाद, सुरेश चंद शर्मा, सुनहरा सिंह, मोलाना कलीमुद्दीन, बीके संतोष दीदी, संत सूरजदास, सुनील कुमार, अनुज, शौकत, मेघराज, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें