फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

सहारनपुर। मेडिकल कॉलेज के अनुबंधित कर्मचारियों ने चार महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया है। वेतन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम-प्रशासन से मिले कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से कर्मचारी और उनके परिवार मुश्किल में हैं। ऐसे में कर्मचारी हित में वेतन जारी करने के लिए कॉलेज को निर्देशित करें।
शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे शशी भूषण, साजिद मलिक, मौसम अली, रजत शर्मा और दीपक चौहान ने एडीएम प्रशासन एसके दुबे को बताया कि करीब 218 अनुबंधित कर्मचारी हैं, जो अलग-अलग पदों पर पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा है। वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनका आरोप है कि तनाव झेल रहा एक कर्मचारी सात जुलाई को आग लगाकर आत्महत्या तक कर चुका है। किसी अन्य कर्मचारी के साथ ऐसा न हो। इसलिए उनका वेतन जारी कराया जाए। एडीएम ने कॉलेज प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में पूजा, विशाखा, शादाब, अंकित, जावेद, शाहजेब खान, अमरीश, अशोक शर्मा, राजपाल शर्मा, धर्मपाल, रोमिया, सुमित, बलवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें