फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने बंदियों को बांधी राखी, खिलाई मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने शनिवार को जिला कारागार पहुंचकर बंदियों को टीका किया, राखी बांधी तथा मिठाई एवं फलों का वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी और शिक्षक जोनाथन, रुविका, राखी के साथ जिला कारागार पहुंचीं और वहां बंदियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। कक्षा 5 की छात्रा नौना एवं 6 की छात्राएं सलोनी, यशिका, आकांक्षा एवं अन्य छात्राओं ने बंदियों को पहले टीका लगाया। उसके बाद राखी बांधी और मिठाई एवं फल वितरित किए। छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, डिप्टी जेलर के के दीक्षित एवं हिमांशु रौतेला को भी राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई।
इस मौके पर बंदियों ने जेल अधिकारियों का आभार जताया तथा स्कूल से आए शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि जेल और समाज को जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। ऐसे प्रयासों से बंदियों में सकारात्मक विचार आते हैं और फिर समाज में जाकर बंदी आसानी से स्थापित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें