फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को यूनिफार्म वितरण में सीडीओ का तुगलकी फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ के फरमान से विद्यालय प्रबंध समिति में बेचैनी
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को वितरित की जाने वाली यूनिफार्म के बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने फरमान जारी कर शिक्षकों को टेंशन में डाल दिया है। सीडीओ की ओर से जारी आदेश में पांच विद्यालयों को चिह्नित करते हुए कहा गया कि इन विद्यालयों की यूनिफार्म महिला समूहों द्वारा ही बनवायी जाए। आदेश में विद्यालयों और महिला समूहों का नाम भी अंकित किया गया है।
बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान की ओर से दो जोड़ी यूनिफार्म वितरित की जाती है। इसमें एक यूनिफार्म के लिए 200 रुपये दिए जाते हैं। शासन ने बच्चों को यूनिफार्म का वितरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक करने के आदेश दिए थे। यूनिफार्म का यह वितरण स्कूल प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है। यूनिफार्म वितरण की तिथि निकलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बीएसए के नाम एक आदेश जारी किया। जिसमें कहा कि बच्चों की यूनिफार्म एनआरएलएम योजनांतर्गत गठित महिला समूह से ही बनवायी जाए। सीडीओ के इस आदेश के अनुपालन में बीएसए का पत्र विद्यालयों में गया तो शिक्षकों ने इसका विरोध किया। शिक्षक संगठनों की ओर से बीएसए से मुलाकात की गई। शिक्षकों के विरोध को देखते हुए बीएसए ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि प्रबंध समिति अपनी मर्जी से कहीं से भी यूनिफार्म बनवाकर वितरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम विरुद्घ आदेश को नहीं मानेंगे शिक्षक
- विद्यालयों में यूनिफार्म वितरण का अधिकार विद्यालय प्रबंध समिति का है, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी और बीएसए ने नियम विरुद्घ तरीके से एक आदेश जारी कर दिया। जिसमें कहा गया कि एनआरएलएम योजनांतर्गत गठित महिला समूह से ही यूनिफार्म बनवाकर वितरित करायी जाए। इस संदर्भ में सीडीओ और बीएसए के समक्ष विरोध जताया गया। जिसके बाद बीएसए ने कहा कि स्कूल प्रबंध समिति अपनी मर्जी से यूनिफार्म बनवाकर वितरित कराएं।
सेठपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ
------------------------------------
यहां के लिए जारी किए आदेश
ब्लॉक स्कूल का नाम
नानौता प्रावि बाबुपुरा
नानौता सढौलीदुलीचंदपुर
नानौता कंजौली
नानौता अन्नतमऊ
रामपुर मनिहारान सोना अर्जुनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें