फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटौली में धार्मिक स्थल व जैनपुर में 14 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
14 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अवैध कब्जा हटाओ अभियान की कड़ी में रविवार को तहसील की टीम द्वारा खटौली व जैनपुर गांवों में ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार परमानंद झा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम खटौली गांव पहुंची। जहां प्राचीन शिव मंदिर के कुएं की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर ग्राम प्रधान ने काफी समय से अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों ने मनरेगा के मजदूरों की सहायता से कुएं पर पड़ी ईंटों और गंदगी को साफ कराया। इसके बाद टीम जैनपुर गांव में पहुंची। जहां भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई 14 बीघा जमीन में खड़ी फसल को कटवाकर उसे कब्जामुक्त कराया गया। तहसीलदार ने बताया की जैनपुर में खाली कराई गई जमीन को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि एक जुलाई से चलाए जा रहे इस अभियान में प्रशासन ने करीब 100 बीघा सरकारी जमीन व तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया है। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि अवैध कब्जा हटाओ अभियान 31 जुलाई तक संपूर्ण तहसील में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें