पोस्टर प्रतियोगिता में जेबा, कुलसुम, निबंध
सहारनपुर। इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण और विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या असमां परवीन ने छात्राओं को बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और पेड़ों के कटान के दुष्परिणामों के बारे में बताया।
छात्राओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जेबा नसरुद्दीन, निदा खलीक, वजीहा जहिद, फिरदौ और जूनियर वर्ग में कुलसुम असलम, निदा खलीकस इमरा दिलशाद ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में सीनियर वर्ग में महीदा असलम, शबनम सलीम, अरशी और जूनियर वर्ग में राहिला हसीन, इमरा दिलशाद, अरश, मुस्तकीम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में पौधरोपण के प्रति उत्साह दिखाई दिया। प्रत्येक कक्षा से चार-चार पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कौसर जबी, राशदा बेगम, राशि भारद्वाज, इरम नाज, रिघन्ना प्रवीण, रेखा मित्तल, शमां अफरोज, आयशा, जाविदा, तबस्सुम रईस, शहीन गाजी, नसरीन बानो आदि मौजूद रहे।