फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने में हुए 67 सड़क हादसों में 24 मौत और 32 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन और प्रशासन की अनदेखी के कारण टूटी सड़कें और लचर यातायात व्यवस्था के कारण जनपद में पिछले दो महीने में 67 सड़क हादसे हुए। इनमें 24 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, जबकि करीब 32 लोग घायल हुए। मरने वालों में ज्यादातर बाइक और स्कूटी सवार रहे हैं, जिनकी मौत की एक वजह उनका हेलमेट न पहनना भी रहा है, जिसके लिए मरने वालों के साथ ही यातायात विभाग जिम्मेदार माना जाना चाहिए। जो हेलमेट को अभी तक अनिवार्य रूप से लागू नहीं करा सका है।
विज्ञापन

पूर्व की दोनों सरकारों में जनपद की सड़कों पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान सरकार ने भी 15 जून तक तमाम सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के आदेश दिए थे, मगर वह आदेश भी बेमानी साबित हुए। वर्तमान में तमाम सड़कों में बने गड्ढे बारिश में बड़ा रूप ले चुके हैं, जो सड़क हादसों की मुख्य वजह बन रहे हैं। शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या के सामने सड़कों की चौड़ाई कम पड़ने लगी है। यही वजह है कि अनेक सड़कों पर दिन भर जाम की स्थिति रहती है। इसके बावजूद बाइकर्स और कुछ कार सवार भी तेज गति के साथ वाहन दौड़ाते हैं, जो हादसों की वजह भी बनते हैं। यातायात विभाग कई बार हेलमेट को अनिवार्य कर चुका है, मगर सख्ती न होने की वजह से हेलमेट पहनना लागू नहीं हो सका है। किसी भी मार्ग पर वाहनों की गति कितनी होनी चाहिए इसका बोर्ड नहीं लगा है। यही वजह है कि सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------
पिछले दो महीने में हुए प्रमुख हादसे
-नौ मई को नागल में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत।
-14 मई को सरसावा में एक युवक की मौत तीन घायल।
-20 मई को सरसावा में पत्नी की मौत, पति घायल।
-तीन जून को देवबंद में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत।
-पांच जून को बेहट में बस अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी युवक की मौत।
-सात जून को साढौली कदीम में ट्रॉली औ मैजिक की टक्कर में दो की मौत।
-11 जून को बेहट में बस की कमानी टूटने से बस खाई में गिरी 15 घायल।
-18 जून को शहर के पेपर मिल रोड पर बाइक सवार दो लड़कों की मौत।
-20 जून को गागलहेड़ी में टेंपो और डीसीएम की भिड़ंत में युवती सहित दो की मौत।
-26 जून को अंबाला रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत।
-26 जून को ही शहर के मंडी रोड पर क्रेन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत।
-26 जून को चिलकाना में बाइक के खंबे से टकराने से किशोर की मौत।
-27 जून को गागलहेड़ी में स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें