फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रंगों की पहचान कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
वस्तुओं दिखाकर बच्चों को हरे रंग की पहचान कराई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों के लिए ग्रीन-डे का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से प्ले कक्षा तक के बच्चों को हरे रंग की वस्तुओं का ज्ञान कराया गया। बच्चों के पास हरे रंग के अलग-अलग सामान थे। उन्हें मौसमी, खीरा, खिलौने आदि दिखाकर हरे रंग की पहचान कराई गई। छोटे बच्चों ने रंग से संबंधित कविता भी सुनाई। कार्यक्रम में मिस ग्रीन इन्नल और मिस्टर ग्रीन आदविक रहे। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को रंगों के माध्यम से दी गई जानकारी चिरस्थाई होती है।
विज्ञापन


गरीब बच्चों को पुस्तकें बांटी
देवबंद। भारतीय राष्ट्रवादी परिषद द्वारा सेवा संगम नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गरीब स्कूली बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए नगर में शीघ्र ही एक कांवड़ सेवा शिविर लगाया जाएगा। इसमें चिकित्सा और खान-पान का विशेष प्रबंध होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय संयोजक नितिन गुप्ता, सिद्धार्थ वर्मा, अंशुल वर्मा, यश सिंघल, मनमोहन गर्ग, अनमोल अजमानी, अक्षय बंसल, अर्जुन वर्मा, शिवम सैनी, अमित, अंकित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें