फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सीएचसी सरसावा का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से आई टीम ने जाना सीएचसी का हाल
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने लखनऊ से आई टीम ने केंद्र में मरीजों से बात की तथा रिकार्ड चैक किया। टीम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों को देखते हुए विशेष निर्देश भी दिए।
अंबाला रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लखनऊ से आयी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में शामिल परिवार कल्याण निदेशक डॉक्टर उमाकांत, पीसीपीएनडी के स्टेट नोडल अधिकारी डाक्टर विरेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों ने स्थानीय स्टाफ से न बात कर सीधे मरीजों से बात की। अस्पताल में डाक्टरों की कार्य प्रणाली से लेकर लैब टैक्नीशियन फार्मेसिस्ट तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत सभी के व्यवहार के बारे में जाना। टीम ने मरीजों से दवा की उपलब्धता के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद मिलने वाले अनुदान के भुगतान का रिकार्ड भी खंगाला तथा प्रसव कक्ष की सफाई एवं उपकरणों की भी जांच की। इसके बाद टीम ने केंद्र अधीक्षक डाक्टर राजेश के कक्ष में बैठकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और सरकार द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के और बेहतर क्रियान्वयन के लिये मंत्रणा की। इस मौके पर केंद्र में तैनात सभी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें