फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर से अपने घर शेखपुरा जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पेपर मिल रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित शेखपुरा निवासी रजत (25 वर्ष) अपने साथी रवि एवं एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से अपने गांव शेखपुरा जा रहे थे। जब वह पेपर मिल रोड पर पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। तीसरे युवक का अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें