फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर होने वाले भीम आर्मी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारी दिल्ली में 17 जून को विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करेंगे और फिर 18 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। 18 को ही 20 जून से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। दिल्ली पुलिस से मांगे गए इनपुट में सहारनपुर पुलिस को भीम आर्मी के कार्यक्रम की जानकारी मिली है। इसको लेकर पूरे जिले में पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
भीम आर्मी द्वारा 17, 18 और 20 जून को प्रदर्शन की फैलाई गई भ्रामक सूचना को लेकर पुलिस भी गुमराह हो गई। जिस पर सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भीम आर्मी के प्रदर्शन को लेकर इनपुट मांगा। दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट में 18 जून को मुख्य प्रदर्शन की जानकारी दी गई। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि 17 जून को भीम आर्मी के पदाधिकारी विभिन्न संगठनों के साथ दिल्ली में ही बैठक करेंगे और 18 के प्रदर्शन की रणनीति को अंतिम रूप देंगे। 18 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा और उसी दिन निर्णय लिया जाएगा आंदोलन का। भीम आर्मी का प्रयास 20 जून से आंदोलन करने का है। इस आंदोलन की पूरी रूपरेखा 18 जून को ही तैयार की जाएगी। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सहारनपुर से लोग शामिल होंगे, साथ ही आसपास केे जिलों के अलावा पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों से लोगों को आने का आह्वान किया गया है। दिल्ली पुलिस से इनपुट मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सहारनपुर में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। खुफिया तंत्र को गांव-गांव लगा दिया गया है। बवाल एवं हमले के पीड़ितों पर भी पुलिस नजर रखे हुए है। भीम आर्मी ने उनके भी प्रदर्शन में शामिल होने का दावा किया है। ऐसे में पुलिस की नजर शब्बीरपुर और अन्य स्थानों के पीड़ितों पर लगी हुई है। गांवों में पुलिस भी तैनात कर दी गई है, लगातार पैदल मार्च भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित नहीं जाएंगे प्रदर्शन में
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। किसी भी पीड़ित के प्रदर्शन में जाने की संभावना नहीं है। जो गांव से फरार चल रहे हैं वही प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।
सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इनामियों के फोटो भेजे
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन की खुली चुनौती पुलिस के लिए भी अब साख का सवाल बन गई है। पुलिस विनय रतन और प्रवक्ता मंजीत नौटियाल दोनों ही इनामियों को गिरफ्तार कराने का जाल बुन रही है। सहारनपुर पुलिस ने इनामियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस को दोनों के फोटो दे दिए हैं।
विज्ञापन

चंद्रशेखर जेल जाकर जीरो हो गया, हमारा पैसा मारा गया
सहारनपुर। भीम आर्मी में एकत्रित हुए चंदे को लेकर रार शुरू हो चुकी है। पुलिस का मानना है कि भीम आर्मी के पदाधिकारी आपस में एक दूसरे से उलझ रहे हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें एक टेप मिला है जिसमें चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर एवं एक संगठन के नेता की बातचीत है। नेता ने कमल किशोर को रुड़की आने के लिए कहा। उससे कहा कि उसका भाई चंद्रशेखर जेल जाकर जीरो हो गया है और उसका पैसा भी डूब गया है। जो पैसा इकट्ठा हुआ था, उसे एक लड़की लेकर फरार हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें