फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बढ़ रहे टिकट के दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सहारनपुर सीट से भाजपा के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौजूदा सांसद के अलावा कई नेताओं ने अपने बायोडाटा पार्टी हाईकमान को भेजे हैं। अब देखना यह है कि पार्टी किस नेता पर भरोसा जताती है और चुनाव मैदान में उतारती है।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 10 मार्च तक लगने की संभावना है, जिसके चलते राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं टिकट पाने वाले भी अपनी तैयारियां कर रहे हैं। गठबंधन की तरफ से फजलुर्रहमान को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तो कांग्रेस से अभी किसी का नाम घोषित नहीं हुआ है। कांग्रेस से इमरान मसूद, गजे सिंह और मुकेश चौधरी का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। उधर, भाजपा से मौजूदा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, देवबंद से विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और पूर्व विधायक राजीव गुंबर के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर राजीव चौधरी ने भी पार्टी हाईकमान को बायोडाटा भेजा है। राजीव चौधरी भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और खेल-कूद प्रकोष्ठ में सह संयोजक हैं। टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं द्वारा पार्टी हाईकमान तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अपने आका से भी संपर्क साधा जा रहा है। ताकि उनका टिकट पक्का हो जाए।
आत्मा सिंह गुर्जर बने सम्मेलन संयोजक
सहारनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अलग अलग मोर्चा के सम्मेलन करने की तैयारी की है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन के लिए संयोजक भी नामित कर दिए गए हैं। मंगलवार को ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन के संयोजकों की सूची जारी की, जिसमें चौधरी आत्मा सिंह गुर्जर को सहारनपुर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें