फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं हुआ बंदी की मौत के कारणों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में नहीं हुआ बंदी की मौत के कारणों का खुलासा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कारागार में रविवार को कैदी आजम की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब विसरा की जांच रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा भुगत रहा आजम मानसिक बीमार था। उसको जेल के अस्पताल में एकांतवास कमरे में रखा गया था। आजम का उपचार वाराणसी हॉस्पिटल के चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था। वहीं, 10 दिन से जेल के बंदी अनवर को भी मानसिक बीमारी के चलते अस्पताल में रखा गया था। रविवार सुबह उसने हंगामा किया, तो बंदी रक्षक ने अनवर को भी उसी कमरे में बंद कर दिया था, जिसमें पहले से ही आजम बंद था। वहां बंदी अनवर ने आजम को पीट दिया था और गला दबा दिया था। इस कारण अस्पताल ले जाने पर आजम की मौत हो गई थी। इस मामले में जनकपुरी थाने में अनवर के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आजम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को पुलिस को मिल गई, लेकिन रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सक ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर दिया है। विसरा जांच के लिए गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आजम की मौत के कारण का पता नहीं चला, इस कारण विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बदली गई सुरक्षा व्यवस्था
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कुछ स्थानों पर सुरक्षा में बदलाव किया गया है। अस्पताल में जाने वाले बंदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिन बैरकों में बंदियों का आपस में किसी भी प्रकार का विवाद का पता चलता है तो उन्हें अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें