फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन लागू रहेगी रूट डायवर्जन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा में होने वाले राधा स्वामी सत्संग में अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। चार मार्च को दोपहर बाद से छह मार्च की शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

राधा स्वामी के सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित सत्संग केंद्र पर पांच और छह मार्च को कार्यक्रम होगा। इसमें देशभर से अनुयायी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान यातायात संचालन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने यातायात डायवर्जन की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है।
यातायात डायवर्जन व्यवस्था चार मार्च को अपराह्न तीन बजे से लागू कर दी जाएगी, जो छह मार्च को शाम छह बजे तक रहेगी। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी यातायात को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे की डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं आने दिया जाए।
विज्ञापन

ऐसा रहेगा यातायात डायवर्जन
- दिल्ली/शामली की ओर से अंबाला की तरफ जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर निकलेंगे। वहीं, अंबाला की तरफ से दिल्ली या शामली की तरफ जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, ननौता होकर निकलेंगे।
- दिल्ली/शामली की तरफ से मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद हेकर जाएंगे। अंबाला से देहरादून और हरिद्वार की तरफ जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते निकाले जाएंगे।
- मुजफ्फरनगर से देहरादून की तरफ जाने वाले भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते निकलेंगे। विकासनगर, बेहट और देहरादून से मुजफ्फरनगर अथवा दिल्ली जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी के रास्ते देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार से अंबाला की तरफ जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर से कलसिया से गंदेवड़ होते हुए चिलकाना से शाहजहांपुर होकर निकाले जाएंगे।

ट्रांसपोर्ट नगर में सामान उतारने को दिखाने होंगे कागज
जिन वाहनों से सहारनपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में सामान उतारने के लिए रात 10 बजे से प्रात: छह बजे तक का समय निर्धारित रहेगा। सामान उतारने संबंधी दस्तावेज दिखाना जरूरी होगा। मुजफ्फरनगर से आने वाले ऐसे भारी वाहनों को गागलहेडी में दस्तावेज दिखाने होंगे। अंबाला की ओर से आने वाले ऐसे वाहनों को चौकी मानकमउ पर इस संबंध में दस्तावेज दिखाने होंगे। सहारनपुर शहर की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से जनता रोड से पुवांरका से बरौली से बेहट से चिलकाना से शाहजहांपुर होकर जाएंगे।
चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी
- थाना प्रभारी नागल की जिम्मेदारी है कि ब्लॉक तिराहा नागल से किसी भी प्रकार का भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाए। चौकी प्रभारी शेखपुरा कदीम सुनिश्चित करेंगे कि भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने देंगे।
- चौकी प्रभारी राकेश केमिकल सुनिश्चित करेंगे कि ट्रांसपोर्ट नगर व गागलहेड़ी की ओर से किसी प्रकार का भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- चौकी प्रभारी आवास विकास यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रांसपोर्ट नगर व गागलहेड़ी की ओर से किसी प्रकार का भारी वाहन शहर कनी ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- चौकी प्रभारी चुन्हैटी सुनिश्चित करेंगे की रामपुर की ओर से भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- चौकी प्रभारी मानकमउ सुनिश्चित करेंगे कि भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने देंगे तथा गन्ने से लदे सभी प्रकार के वाहन जिन्हें सरसावा शुगर मिल जाना है, उन्हें नकुड़ के रास्ते निकालेंगे।
विज्ञापन

- थाना प्रभारी मंडी, मंडी समिति गेट पर ड्यूटी लगाकर सुनिश्चित करेंगे कि भारी वाहन मंडी समिति से अंबाला रोड की ओर नहीं आएंगे।
- थाना प्रभारी कुतुबशेर सुनिश्चित करेंगे कि चौकी रजबहा पटरी एवं नकुड़ तिराहा से भारी वाहन अंबाला रोड पर नहीं आएंगे।
- थाना प्रभारी चिलकाना सुनिश्चित करेंगे कि गन्ने से लदे वाहनों के अतिरिक्त किसी प्रकार का भारी वाहन चिलकाना से सरसावा की ओर नहीं आएगा।
- थाना प्रभारी नकुड़ सुनिश्चित करेंगे कि गन्ने से लदे वाहनों के अतिरिक्त किसी प्रकार का भारी वाहन नकुड़ से सरसावा की ओर नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें