फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में गन्ना भुगतान के आश्वासन पर खोला डिस्टिलरी का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। एसडीएम देवबंद रितूु पूनिया ने बृहस्पतिवार की दोपहर गांगनौली शुगर मिल पहुंचकर मिल अफसरों और किसानों के बीच मध्यस्थता कर गन्ना भुगतान को लेकर डिस्टिलरी में की गई तालाबंदी खुलवा दी। इस दौरान मिल अफसरों ने अगले एक सप्ताह में पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण भुगतान व चालू वर्ष का पेमेंट शुरू करने का आश्वासन दिया। इस पर किसान सहमत हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम रितु पूनिया, सीओ देवबंद सिद्धार्थ के साथ गांगनौली शुगर मिल पहुंची। जहां पर मौजूद भाकियू पदाधिकारियों, किसानों व मिल अधिकारियों के बीच उन्होंने अपनी मध्यस्थता में वार्ता कराई। एसडीएम ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और यदि किसान आर्थिक तंगी से गुजरेगा तो देश का विकास भी संभव नहीं है। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने कहा कि करीब तीन माह मिल चले हो गये लेकिन अभी तक चालू पेराई सत्र का एक रुपया भी मिल ने नहीं दिया। जबकि किसानों के बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। मिल अधिकारियों के एक सप्ताह में पुराना भुगतान करने के आश्वासन पर किसानों ने मिल डिस्टिलरी से अपना ताला हटा लिया।
इस दौरान यूनिट हेड वाईपी सिंह, अनिल चौहान, चौधरी राजपाल सिंह, पप्पू, राकेश त्यागी, काला, राजबीर, भूरा, सुमित, संजील, बिजेन्द्र, यशपाल सिंह, अश्वनी कुमार, सुभाष कुमार, इमरान सिंह, अशोक कुमार, ओमपाल, रामू समेत काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें