फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी पतंग को पकड़ने दौड़े बालक की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। कटी पतंग को पकड़ने के लिए दौड़ रहा बालक दुमंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी नाजिम का आठ वर्षीय बेटा हयात बृहस्पतिवार की सुबह अपने मकान की छत पर खड़ा था। तभी उसे एक कटी पतंग अपनी तरफ आती दिखाई दी। मांझा पकड़ने के लिए वह उसके पीछे दौड़ पड़ा। पतंग को पकड़ने की चाहत में उसने जैसे ही एक दुमंजिला मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर छलांग लगाई तो वह सफल नहीं हो सका और नीचे गिर गया। ऊपर से गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के घरों से ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। खून से लथपथ बालक को लेकर परिजन निजी चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें