फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की नजदीकी को देखकर लोगों ने विकास न होने पर जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ा दी है। एक दिन पहले ही नवाबगंज के लोगों ने विकास नहीं, तो वोट नहीं का नारा लिखे बैनर अपने मोहल्ले में लगाए थे, तो रविवार को वार्ड दो से जुड़े कई कालोनी के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार लिखा बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो से जुड़े मोहल्ला अशोक वाटिका, बालाजी पुरम, श्री रामपुरम के लोगों ने रविवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर ले रखा था। लोगों का कहना था कि इन कालोनियों में 10 साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस कारण यहां समस्या बनी हुई हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने भाजपा सांसद और वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में अंशुल तोमर, प्रमोद कुमार, कर्म सिंह, ब्रहम सिंह, हर्षित उपाध्याय, प्रवीण पंवार, गौरव चौहान, नरेश कुमार, मोनू कुमार, सूरज सिंह, राजकुमार, मनोज, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, धर्मवीर सिंह, विजय कुमार, नवीन शर्मा, जल सिंह, राहुल और सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें