फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन के लिए खतरा है मोटापा: नैना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर नैना मिगलानी ने कहा कि मोटापा जीवन के लिए खतरा है। इसे व्यायाम और संतुलित आहार से नियंत्रित कर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

लिंक रोड स्थित दयावती अस्पताल पत्रकार वार्ता के दौरान डाक्टर नैना मिगलानी व वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर संजीव मिगलानी ने बताया कि लगातार दो घंटे बैठने से 10 गुणा मोटापा बढ़ने की संभावना है। चाहे बड़ा व्यक्ति हो या फिर बच्चे हों। मोटापा मापने के दो पैमाने हैं। इनमें बीएमआई (बॉडी माक्स इंडेक्स) एवं वेस्ट सस्कमफेरेंस (कमर की परिधि) शामिल है। सामान्य स्थिति बीएमआई 23 से नीचे होना चाहिए। यदि बीएमआई 23.5 से 27.5 के बीच में है तो ओवरवेट हैं और 27.5 से ऊपर है तो मोटापे की श्रेणी में आता है। इसलिए मोटापे से बचने के लिए दिन में एक घंटा व्यायाम करने के साथ संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद घी और उससे बने खाद्य पदार्थ अधिक मात्रा लेती हैं, जिससे वह बेहद मोटी हो जाती हैं। ऐसे में दोबारा संतान प्राप्ति की संभावना बहुत कम रह जाती है। इसके साथ ही मोटापा के कारण हार्टअटैक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल, जोड़ों की बीमारी, पैरालाइज, कई प्रकार के कैंसर, स्लीप एपनिया सिंड्रोम, हाईपरलिपिडिमिया और डिप्रेशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें