फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने की हत्या, भूल गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में हुए दो हत्याकांड लोगों के लिए पहेली बनकर रह गए हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका राधिका की हत्या राज बन गई, तो तौलिया व्यापारी जगदीश की हत्या का मामला भी फाइलों में कैद होकर रह गया। पुलिस की तफ्तीश भी रुक गई और परिजन भी इंसाफ की गुहार लगाते-लगाते थक गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के सामने स्थित मोहल्ला देव विहार में चार अक्तूबर 2017 की रात को ब्यूटी पार्लर संचालिका राधिका की उसके ही घर में गला रेत कर हत्या कर दी थी। मेडिकल स्टोर चलाने वाला उसका पति रात करीब आठ बजे अपने घर पहुंचा तब हत्या का पता चला। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड की टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पहले तो राधिका के करीबी का हाथ मानते हुए केस का खुलासा करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस सफल नहीं हो सकी। आज तक राधिका हत्याकांड की गुत्थी उलझी हुई है। जबकि पुलिस अब इस मामले को लगभग ठंडे बस्ते में डाल ही चुकी है। परिजन भी हत्याकांड के खुलासे को लेकर चक्कर काटते-काटते थक लिए। फिलहाल राधिका के परिजन शामली के थानाभवन में रह रहे हैं। सिर्फ राधिका ही नहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार में अप्रैल 2018 में हुए तौलिया व्यापारी जगदीश मित्तल की हत्या का भी पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। जगदीश मित्तल की हत्या उस समय की गई थी, जब वह अपने प्रतिष्ठान पर अकेला था। इस घटना में भी पुलिस उसके करीबी अथवा परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ बताती रही। जबकि परिजन हत्या का खुलासा करने की मांग करते रहे, लेकिन अभी तक उसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले को भी फिलहाल ठंडे बस्ते में ताल दिया है।
मामले का खुलासा किया जाएगा
इस मामले में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि हत्या के दोनों मामले काफी पेचीदा हो चुके हैं। जांच में बार-बार नजदीकियों पर ही संदेह हो रहा है। लेकिन प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। दोनों हत्याओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें