फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने की नुक्कड़ सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने जिले की सभी विधानसभाओं में पहुंचकर 15 जनवरी को गांधी पार्क मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने नकुड़, गंगोह, देवबंद तथा सहारनपुर में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से पांच हजार कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान में पहुंचना है। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों की होगी। जन्मदिन कार्यक्रम से ही प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल को लोगों ने देख लिया है। सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है, विकास कोई नहीं करा रहा है। लोग दुखी हैं, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बसपा कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, एस आलम, आशीर्वाद आर्य, नौशाद रजा, अहसान, इंद्रपाल, सुमित अरोड़ा, राजेश गुलाटी, मोहम्मद अरशी, इनामुल हक, अब्दुल खालिद, कमल खरदम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें