फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी चालक से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर कलसिया के पास सड़क पर कीलें डालकर टैक्सी चालक से लूटपाट की घटना का कोतवाली पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बदमाश गिरफ्तार किए। इनसे चालक का लूटा गया मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, एक बंदूक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से तड़के करीब सवा चार बजे मशकरा नदी के पुल पर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके दो साथी मौके से भाग निकले। बदमाश उसंड तिराहे पर हाईवे पर लूटपाट करने की फिराक में थे। पकड़े गए बदमाशों में नासिर उर्फ छोटा निवासी दाह दोघट बागपत और इसरार निवासी मोहल्ला शाहपुर कस्बा भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) और अपने फरार साथियों के नाम इकराम और छोटू बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने तीन नवंबर की रात में हाईवे पर कलसिया के पास सड़क पर सेब की पेटी से कीलें निकालकर सड़क पर गिरा दी थीं। मिर्जापुर से यात्रियों को छोड़कर लौट रहे सड़क दूधली गांव निवासी अरशद की कार के टायर इन कीलों के ऊपर से गुजरे तो टायर पंचर हो गया। जैसे ही अरशद कार से उतरा तो चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और बाग में ले जाकर पीटा। बाद में उससे 600 रुपये, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। बदमाशों के पास से अरशद का लूटा गया मोबाइल, डीएल, एक 12 बोर की बंदूक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह, इंस्पेक्टर चेतराम शर्मा, उप निरीक्षक मुबारिक हसन प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक अमरपाल सिंह, कांस्टेबल विनीत हुड्डा एवं मनोज कुमार और देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें